शम्मी कपूर के बेटे ने 67 साल की उम्र में किया ग्रेजुएशन

दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर और गीता बाली आज भले ही इस दुनिया में ना हों पर उनकी फिल्मों और अदाकारी की आज भी चर्चा है | इसी बीच उनके बेटे आदित्य राज कपूर को लेकर एक खबर सामने आई है | 67 साल की उम्र में आदित्य राज कपूर ग्रेजुएट हो गए हैं | आदित्य ने अपनी डिग्री के साथ एक फोटो पोस्ट की है और इस बारे में बताया है. उन्होंने बताया कि अपने जीवन में शिक्षा के महत्व को उन्होंने बहुत देर से जाना है | बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर ने 67 साल की उम्र में ग्रेजुएशन किया। इसकी फोटो खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। बताया कि उन्होंने बीए इन फिलॉसफी किया है। अब वह इसी सब्जेक्ट में मास्टर्स भी करेंगे। वह सेकेंड डिवीजन पास हुए हैं।

आदित्य राज कपूर ने खुलासा किया कि उनकी बेटी तुलसी उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया। क्योंकि वह उन्हें रिटायरमेंट के बाद खाली बैठा देखती थी। उन्होंने कहा, ‘वह मुझे ज़ेरॉक्स की दुकान में खींच ले गई जहां मैंने अपने डॉक्यूमेंट्स की एक कॉपी बनाई और फॉर्म भरना शुरू कर दिया। मैंने इग्नू में एडमिशन लिया। वहां की पढ़ाई भी मुझे सही लगी। किताबें घर पर आ जाती थीं। पास के कॉलेज में एग्जाम्स हो जाते थे। तो मैंने इसे बहुत इंजॉय किया।’आदित्य राज कपूर फिलॉसिपी ऑनर्स में मैं सेकेंड क्लास पास हुए हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.