छठपर्व जानें क्या है शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को हर साल छठ पर्व मनाया जाता है | लोकआस्था के ये महापर्व देश के कई हिस्सों में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है | इसमें सूर्य देवता और छठी माता की पूजा होती है | वैसे तो छठ महापर्व 30 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा, लेकिन इससे जुड़ी तमाम पूजा एवं परंपराएं 2 दिन पहले से, यानि आज 28 अक्टूबर को नहाय-खाय के साथ शुरू हो जाएंगी | चार दिन की ये विशेष पूजा 28 अक्टूबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर तक चलेंगी |

पूजा के पहले दिन महिलाएं स्नान करके चने की दाल, कद्दू की सब्जी और चावल का प्रसाद बनाती है | हिंदू मान्यता के अनुसार छठ पूजा के दिन षष्ठी देवी की पूजा की जाती है, जिन्हें ब्रह्मा की मानस पुत्री के रूप में भी जाना जाता है | कुछ जगाहों में इन्हें छठी माता के नाम से भी जानते हैं | पौराणिक कथाओं के अनुसार वैदिक काल में यह पूजा ऋषियों द्वारा की जाती थी | मान्यता है कि छठी माता की पूजा करने से धन-धान्य की प्राप्ती होती है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.