बचा खाना प्लास्टिक के बर्तन में रखकर फ्रिज में रखना कितना खतरनाक

एक्सपर्ट के मुताबिक, बचा खाना किसी भी प्लास्टिक के बर्तन में रखकर फ्रिज में नहीं रखना चाहिए | इन बर्तनों में खाना पकाना, गर्म करना या फ्रिज में स्टोर करना भी सेहत के लिए ठीक नहीं है | इसलिए इससे परहेज करना चाहिए |

विशेषज्ञ के अनुसार, प्लास्टिक के बर्तन का इस्तेमाल सेहत के लिए खतरनाक है, अगर यह जानते हुए भी लोग इसे यूज करना चाहते हैं तो कुछ खास किस्म के प्लास्टिक के बर्तन ही खरीदने चाहिए |

पॉलीइथाइलीन टेरेफ्थेलेट प्लास्टिक कंटेनर का यूज बाकियों से बेहतर होता है | ये आम प्लास्टिक के बर्तन से काफी अलग होते हैं और हेल्थ को भी नुकसान नहीं पहुंचाते हैं |

जानकार मानते हैं कि प्लास्टिक के बर्तन को समय के साथ बदलते भी रहना चाहिए |  क्योंकि इनका बार-बार इस्तेमाल और इन्हें धोने से इनके अंदर जो केमिकल मौजूद होते हैं वो खाने के साथ शरीर तक पहुंच जाते हैं और खाना ही नहीं सेहत भी खराब कर सकते हैं | इसलिए इन बर्तनों को समय के साथ बदल भी देना चाहिए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.