उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का सितम, आठ जिलों में येलो अलर्ट, माइनस में तापमान

उत्तराखंड में बर्फबारी व वर्षा से ठंडक लौट आई है। शुक्रवार रात से चार धाम, हेमकुंड समेत हिमालय की चोटियों पर शुरू हुई बर्फबारी का क्रम शनिवार को भी जारी रहा। निचले पहाड़ी क्षेत्र और अधिकांश मैदानी इलाकों में गरज के साथ वर्षा हो रही है। केदारनाथ में ढाई फीट से अधिक बर्फ जमी है।

उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर जारी है। लगातार तापमान में गिरावट दर्ज होने से ठंड बढ़ गई है। केदारनाथ धाम में बीते रविवार से शुरू हुआ बर्फबारी का दौर शनिवार को भी जारी रहा। केदारनाथ धाम के साथ ही पवालीकांठा मध्यमेश्वर तुंगनाथ चोपता चंद्रशिला आदि क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। केदारनाथ धाम में ढाई फीट ताजी बर्फ जम गई है।

उत्तराखंड में बर्फबारी व वर्षा से ठंडक लौट आई है। शुक्रवार रात से चार धाम, हेमकुंड समेत हिमालय की चोटियों पर शुरू हुई बर्फबारी का क्रम शनिवार को भी जारी रहा। निचले पहाड़ी क्षेत्र और अधिकांश मैदानी इलाकों में गरज के साथ वर्षा हो रही है। केदारनाथ में ढाई फीट से अधिक बर्फ जमी है।

दून व मसूरी में भी रुक-रुक कर वर्षा हो रही है। पिछले 24 घंटे में देहरादून में 18.6 एवं मसूरी में 14.5 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। उच्च हिमालय क्षेत्रों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। भारी बर्फबारी होने से उत्तरकाशी में गंगोत्री, चमोली में बदरीनाथ हाईवे के अलावा पिथौरागढ़ में चीन सीमा को जोड़ने वाला तवाघाट-लिपुलेख मार्ग अवरुद्ध हो गया है।

आठ जनपदों में जारी हुआ येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार को देहरादून समेत आठ जनपदों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा होने की संभावना है। इन आठ जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मसूरी की बात करें शुक्रवार रात से शनिवार को दिनभर शहर, अगलाड़ व यमुना घाटी में रुक-रुक कर वर्षा हो रही है। इस कारण मसूरी के बाजार में सन्नाटा रहा।

बारिश और बर्फबारी से कड़ाके की ठंड

समीपवर्ती ग्रामीण इलाकों में काश्तकार वर्षा होने से खुश हैं। वहीं, 2,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही पहाड़ों पर एक बार फिर से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

केदारनाथ धाम से लेकर इन इलाकों में हुई बर्फबारी

केदारनाथ धाम में बीते रविवार से शुरू हुआ बर्फबारी का दौर शनिवार को भी जारी रहा। केदारनाथ धाम के साथ ही पवालीकांठा, मध्यमेश्वर, तुंगनाथ, चोपता, चंद्रशिला आदि क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। केदारनाथ धाम में ढाई फीट ताजी बर्फ जम गई है। कुमाऊं के बागेश्वर के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

बर्फबारी का आनंद लेने पहुंच रहे पर्यटक

बर्फबारी के बाद चमोली के औली, हर्षिल, गौरसों, चोपता, तुंगनाथ आदि स्थलों पर पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। लगातार हो रही है बर्फबारी को देखते हुए अब लोग यहां घूमने जा रहे हैं।

आकाशीय बिजली के साथ हो रही बर्फबारी

रविवार को टिहरी, पौड़ी, देहरादून, अल्मोड़ा, चम्पावत, हरिद्वार, नैनीताल एवं ऊधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। इस दौरान तेज वर्षा हो सकती है। इसे देखते हुए जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश और बर्फबारी का दौर जारी

अन्य पहाड़ी जनपदों में भी वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है। ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। सोमवार से राज्य का मौसम साफ रहने की संभावना है। बिक्रम सिंह, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून

माइनस में पहुंचा तापमान

वर्षा और बर्फबारी के चलते प्रदेश में कहीं- कहीं नौ डिग्री सेल्सियस तक तापमान में कमी आई है। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.0 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 20.2 व अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.