Advertisement

गौ सेवा है मानवता का आधार- रेखा आर्या

dainik khabar

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को रुद्रपुर में गौ सेवा रक्षक संगठन के महासम्मेलन और महायज्ञ का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि गौ सेवा ही सच्ची देश सेवा है। गौ माता रक्षा सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि रेखा आर्या ने कहा कि भारतीय जीवन शैली में गे हमेशा अर्थव्यवस्था का आधार रही है। उन्होंने कहा कि आज भी प्रदेश में लाखों महिलाएं ऐसी हैं जिनकी अर्थव्यवस्था गाय पर आधारित है।

भारतीय जनता पार्टी ने गौभक्ति और राष्ट्रभक्त को हमेशा सर्वोपरि रखा है और समस्त विकास की नीतियां इसी दृष्टिकोण के साथ तैयार की है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विशेष प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अर्थ और धर्म दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण है, भाजपा इसी यश नीति को साथ लेकर चलती है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि गौ सेवा ही राष्ट्र की सच्ची सेवा है, समाज की सच्ची सेवा है। भारत में हमेशा गाय परिवार की अर्थव्यवस्था का आधार रही है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल , विधायक शिव अरोरा, बाल आयोग के सदस्य व कार्यक्रम संयोजक दीपक गुलाटी , पूर्व मेयर रामपाल सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल,गौरक्षा दल के जिलाध्यक्ष विराट आर्य, पंडित प्रभात आर्य, पंकज बांगा, दूधिया मंदिर के महंत शिवानंद महाराज, राज्यमंत्री उत्तम दत्ता, मानस जायसवाल के साथ साथ हजारों युवा उपस्थित रहे I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.