केंद्रीय विद्यालय में बाल बाटिका 2 कक्षा के अलावा अन्य सभी क्लास (कक्षा 11वीं को छोड़कर) में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू हो जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 11 अप्रैल तक जारी रहेगी। जो भी माता पिता अपने बच्चों को केवीएस में प्रवेश दिलवाना चाहते हैं वे इन्हीं डेट्स के अंदर ऑनलाइन माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे।
देशभर के केंद्रीय विद्यालयों मेंअपने बच्चों को एडमिशन दिलवाने की सोच रहे अभिभावकों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से बाल वाटिका-2, कक्षा 2 सहित अन्य कक्षाओं (क्लास 11वीं को छोड़कर) के लिए एडमिशन प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू होने वाली है। माता-पिता अपने बच्चों के एडमिशन के लिए 2 अप्रैल से निर्धारित अंतिम तिथि 11 अप्रैल तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म केवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर भरा जा सकता है।
कक्षा के अनुसार एडमिशन के लिए उम्र सीमा
बाल वाटिका 2 में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 4 से 5 वर्ष के बीच एवं कक्षा 2 में एडमिशन के लिए उम्र 7 से 9 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कक्षा के अनुसार उम्र की पूरी डिटेल नीचे टेबल से चेक करें-
कक्षा | उम्र सीमा |
बाल बाटिका 2 | 4 से 5 वर्ष के बीच |
कक्षा 2 | 7 से 9 वर्ष के बीच |
3 | 8 से 10 वर्ष के बीच |
4 | 9 से 10 वर्ष के बीच |
5 | 9 से 11 वर्ष के बीच |
6 | 10 से 12 वर्ष के बीच |
7 | 11 से 13 वर्ष के बीच |
8 | 12 से 14 वर्ष के बीच |
9 | 13 से 15 वर्ष के बीच |
10 | 14 से 16 वर्ष के बीच |
एडमिशन के लिए शेड्यूल
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 2 अप्रैल 2025
- ऑनलाइन फॉर्म भरने की लास्ट डेट: 11 अप्रैल 2025
- अनंतिम सूची जारी होने की तिथि: 17 अप्रैल 2025
- प्रवेश की तिथि: 18 से 21 अप्रैल 2025
- कक्षा 11 को छोड़कर सभी कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि: 30 जून 2025