मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चाधिकारियों को दिए निर्देश भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाया जाए निरंतर अभियान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाने के निर्देश उच्चाधिकारियों को दिए हैं। टोल फ्री नम्बर 1064 का व्यापक प्रचार करने और मतांतरण से संबंधित मामलों पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। उन्होंने सभी जिलों में सत्यापन अभियान जारी रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जाए। टोल फ्री नम्बर 1064 का व्यापक स्तर पर प्रचार किया जाए।मुख्यमंत्री ने मतांतरण से संबंधित मामलों में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में सत्यापन अभियान लगातार जारी रखने के साथ ही संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की जानकारी मिलने पर तत्काल और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.