उत्तराखंड में हेली सेवाओं का विस्तार जारी है। इस महीने देहरादून से बागेश्वर नैनीताल श्रीनगर पौड़ी और हल्द्वानी से बागेश्वर के लिए 5 नई हेली सेवाएं शुरू होंगी। इन सेवाओं से यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर नागरिक उड्डयन विभाग ने अन्य जिलों को भी हेली व हवाई सेवा से जोडऩे का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर नागरिक उड्डयन विभाग ने अन्य जिलों को भी हेली व हवाई सेवा से जोडऩे का निर्णय लिया है। इस कड़ी में अब राजधानी देहरादून से चार और हल्द्वानी से कुमाऊं मंडल के एक शहर को जोडऩे की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं।ये हेली सेवाएं देहरादून से बागेश्वर, हल्द्वानी से बागेश्वर, देहरादून से नैनीताल, देहरादून से श्रीनगर और देहरादून से पौड़ी के लिए संचालित की जाएंगी। देहरादून से श्रीनगर के लिए पहले भी क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत हेली सेवा का संचालन किया जाता था लेकिन योजना समाप्त होने के बाद यह सेवा भी बंद है। अब यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत राज्य सरकार अपने स्तर से इस हेली सेवा का संचालन कर रही है।
नैनीसैनी-पंतनगर
देहरादून-अल्मोड़ा
हल्द्वानी-मुनस्यारी
हल्द्वानी-चंपावत
हल्द्वानी-पिथौरागढ़
अल्मोड़ा-पिथौरागढ़















Leave a Reply